इस दौरान उन्होंने उनसे चुनावी तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों की जानकारी ली। रेखा पात्रा ने संदेशखाली में महिलाओं की ओर से सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली पीड़िता रेखा पात्रा से मंगलवार को फोन पर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने उनसे चुनावी तैयारियों, लोगों के बीच भाजपा के प्रति समर्थन और अन्य मुद्दों की जानकारी ली। रेखा पात्रा ने संदेशखाली में महिलाओं की ओर से सामना की जाने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्वरूपा बताया।